करंट अफेअर्स हिंदी :
करंट अफेयर्स हिन्दी एक पंक्ति में: २५ जुलाई
• स्वास्थ एवं कल्याण मंत्रालय, भारत सरकार ने सभी तम्बाकू उत्पाद के लिए स्वास्थ चेतावनी के नए सेंटो को अधिसूचित किया है,जो १ दिसंबर,२०२० से प्रभावी होगा।
• छत्तीसगढ़ राज्य सरकार ने पशुपालकों के लिए ' गोधन न्याय योजना ' शुरू की है।
• प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ₹३,०५४ करोड़ की " जल आपूर्ति परियोजना " की स्थापना की है।
• टिकावू ऊर्जा को बढ़ावा देने हेतु भारत के नेतृत्व वाली पहल, अंतरराष्ट्रीय और गठबंधन फ्रेमवर्क समझौते में शामिल होने वाला नोएकोरिया ८७वा देश बन गया है।
• रोजमर्या की ज़िंदगी में थर्मल इंजिनियर के योगदान की सराहना करने के लिए २४ जुलाई को राष्ट्रीय थर्मल इंजिनियर दिवस मनाया जाता है।
• भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग ( आई सी आई) कृष्णपटनम पोर्ट कंपनी लिमिटेड (केपीसीएल) का अधिग्रहण अडानी ग्रुप इस कंपनी द्वारा करने की मंजूरी दी है।
• विदेश मंत्रालय ( एम ई ए), भारत सरकार के सचिव के रूप में रीवा गांगुली को नियुक्त किया गया है।
• विश्व व्यापार संगठन (डब्लयू टी ओ) की जनरल काउंसिल ने तुर्कमेनिस्तान एशियाई देश को " आब्जर्वर" का दर्जा दिया है।
• सार्वजनिक क्षेत्र के ' बैंक ऑफ बड़ौदा' ने 'इंस्टा क्लिक सेविंग अकाउंट' लांच किया है, जो १०० प्रतिशत पेपरलेस डिजिटल सेल्फ असिस्टेड ऑनलाइन बचत खाता है।
• एयरटेल पेमेंट बैंक ने राष्ट्रीय कौशल विकास निगम ( एन एस डी सी) के साथ ग्रामीण क्षेत्रों में वित्तीय सेवाओं के बारे में युवा लोगो को प्रशिक्षित करने हेतु भागीदारी की।
• इसराइल और भारत ने कोविड-१९ परीक्षणों की एक नई पीढ़ी के सेट को विकसित करने के लिए मिलकर काम करेंगे, जिसका उद्देश्य सम्पूर्ण परीक्षण प्रक्रिया को कुछ सेकंड ने काम कर देना है।
• माइक्रोफाइनांस इंस्टीट्यूशंस नेटवर्क (एम आई एन) के निदेशक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी के रूप में आलोक मिश्रा को नियुक्त किया गया है।

Post a Comment